सांबा। जिले की पंचायत केहली मंडी में बिजली पानी की क़िल्लत से परेशान लोगों ने सरपंच लब्लु संबयाल की अगुवाई में शुक्रवार को प्रदर्शन किया। वह मांग कर रहे थे कि स्थानीय लोगों को प्रशासन बिजली-पानी जैसी सुविधाओं से भी वंचित रख रहा है। पानी की आपूर्ति भी पांच-पांच दिन बाद की जा रही है।
बिजली कटौती बदस्तूर जारी है। कब बिजली आती है कब जाती है कोई पता ही नहीं। जब इन विभागों के अधिकारियों से पूछा जाता है तो वह कोई न कोई बहाना बना कर पल्ला जड़ लेते हैं। इसको लेकर केहली मंडी पंचायत घर में जल शक्ति व बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। सरपंच के अनुसार कि उन्होंने बैक टू विलेज में भी बिजली पानी की समस्या को प्रमुखता के साथ रखा था, लेकिन दोनों विभाग लोगों को सुविधा देने में असमर्थ रहे हैं। ऐसे में लोगों को प्रदर्शन करने पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने उपराज्यपाल से अपील की कि वह लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन को कडे़ आदेश जारी करें।