अरनिया। पुलिस ने एक युवक को एक धर्म से संबंधित आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल करने पर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की पहचान सिकं दर दीप पुत्र रमेश लाल निवासी सीमवर्ती गांव रंगपुर त्रेवा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार युवक ने फेसबुक पर की गई पोस्ट में एक धर्म के खिलाफ गलत भाषा का प्रयोग किया है। इसके अन्य कई प्रकार के कमेंट किए हैं। थाना प्रभारी हरजीत सिंह का कहना है कि हमें अन्य विकल्पों (सोर्स ) से इस बारे में पता चला तो फौरन कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिालफ 57/20 आईटी की धारा 253ए, 295ए व 67 आईटी के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।