बिश्नाह में हमले में घायल वृद्ध उपजिला अस्पताल में उपचाराधीन।
बिश्नाह। बिश्नाह थाना अंतर्गत गांव रतनाल में एक वृद्ध पर चार लोगों ने तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। वह मोटरसाइकिल से खेतों में जानवरों के लिए चारा लेने जा रहा था। बुजुर्ग पर हमला घात लगाकर किया गया है। घायल को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार सरदार गुरदेव सिंह निवासी गांव रतनाल रविवार की सुबह मोटरसाइकिल से चारा लेने जा रहे थे। इस बीच गांव के पास में ही चार युवक घात लगाकर बैठे थे। जैसे वह उधर से निकले, उन पर युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले में वे संभल नहीं पाए और मोटरसाइकिल समेत गिर गए। हमलावर उन्हें घायल कर फरार हो गए। उनके ऊपर हमले में जानकारी किसी ने परिवार को दी। परिवार के लोग उन्हें उठाकर उप जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देर जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। उधर इस हमले की जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को गुरदेव सिंह ने हमलावर युवकों की पहचान सुरेंद्र सिंह बलविंदर सिंह दोनों पुत्र रतनलाल रोहित कुमार और अभिषेक उर्फ अभी दोनों पुत्र सुरेंद्र सिंह गांव रतनाल के रूप में बताए। पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। गुरदेव सिंह ने बताया कि उन पर रंजिश के चलते हमला किया गया है।