बिश्नाह। पुलिस को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जाता है कि इस मामले में एक को हिरासत में लिया गया है। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।
खिलाफ स्पेशल ब्रांच के पुलिसकर्मी गणेश दत्त और फैजल चौधरी सांबा जिले के बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में तैनात हैं। मंगलवार को वे एक टीम के साथ और नशा तस्करों को पकड़ने के लिए गांव देवली में दबिश दी। इस इस नशा तस्करों ने उन्हें बंधक बना लिया और मारपीट की। यह नशा तस्कर देवली के साथ गांव प्रताप सिंह पुरा ललियाना में मौजूदा समय में रहते हैं। इन नशा तस्करों ने कुछ दिन पहले भी बिश्नाह पुलिस पर हमला बोला था जो कि बाद में रफा-दफा हो गया था। जिन छह नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है उनकी पहचान जोका पुत्र बशीर, रशीद पुत्र बशीर निवासी सरोर, जो वर्तमान में प्रताप सिंह पुरा में रहते हैं। दूसरे दो भाई शौकत अली, शेनकु दोनों चंग रामगढ़ के रहने वाले हैं। मौजूदा समय इनका परिवार भी प्रताप सिंह पुरा ललियाना में रहता है। रहमत पुत्र गासा गुज्जर, सिमरजीत सिंह वडोडी बाड़ी ब्राह्मणा के रहने वाले हैं। मौजूदा समय में यह भी परिवार के साथ प्रताप सिंह पुरा ललियाना बिश्नाह थाना अंतर्गत गांव में रह रहे हैं। इन्होंने क्षेत्र में नशा तस्करी का जाल फैला रखा है। पुलिस ने इनके खिलाफ धारा 307, 353, 341, 323, 147 के तहत केस दर्ज किया है।