फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियंत्रण रेखा से सटे गांव में आया ढोंगी पीर बाबा, महिला के साथ की घिनौनी हरकत, फिर लोगों ने किया ये हाल

Mon, 06 Jul 2020 12:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
राजोरी में नियंत्रण रेखा से सटे डुंगी ग्राति इलाके में रविवार को लोगों ने एक ढोंगी पीर बाबा को एक महिला के साथ अश्लील हरकतें रंगे हाथों पकड़ लिया। उसेे पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि एक पुंछ के मेंढर निवासी मोहम्मद अकबर नामक एक पीर बाबा काफी समय से विभिन्न गांवों में लोगों के घर जाकर झाड़ फूंक के नाम पर लोगों से रुपये ऐंठ रहा था। वह महिलाओं के साथ छेड़खानी कर रहा था।
विज्ञापन


रविवार को उसने काला जादू खत्म करने की बात कहते हुए एक महिला को कपड़े उतारने के लिए बोला। इसके बाद उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। महिला के शोर मचाने पर उसका पति वहां पहुंचा और पुलिस को बुलाकर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। 

पीड़ित महिला के अनुसार उक्त व्यक्ति अक्सर गांव में आकर जादू खत्म करने का काम करता था। किसी शारीरक कष्ट के चलते उसने भी बाबा से संपर्क किया, लेकिन उसकी हरकतें देख कर वो डर गई। गांव वालों के अनुसार ढोंगी पीर बाबा ने गांव के कुछ लोगों के सामने अपना जुर्म कबूल भी किया और माना कि वो ढोंग करके रुपये कमाने के साथ-साथ अश्लील हरकतें किया करता था। वहीं एसएसपी चंदन कोहली ने बताया कि पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें