फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोपी भगोड़ा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी फरार अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ राजोरी पुलिस स्टेशन में दुष्कर्म, अपहरण और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज है। वह एक साल से फरार था।
विज्ञापन

गांव पलुलियान निवासी मोहम्मद जफर के खिलाफ एक किशोरी का अपहरण कर उससे दुष्कर्म करने का मामला दर्ज था। वह फरार था। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ धारा 363,376 और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था। मंगलवार को पुलिस पोस्ट इंचार्ज एसआई दानिश मकबूल की अगुवाई में पुलिस की एक टीम ने पलुलियान गांव में छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया गया और रिमांड पर ले लिया गया। गिरफ्तारी एसएचओ समीर जिलानी और डिप्टी एसपी हेडक्वार्टर सुरिंदर खयाल की देखरेख में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें