फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने सैनिक के घर में दिन दहाड़े लगाई सेंध

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। कलीठ पंचायत के गांव ढांगरी के एक घर में चोरों ने दिनदहाड़े सेंध लगा दी। चोर घर से पचास हजार रुपये, दो एटीएम कार्ड, सोने की दो अंगूठी, सोने की दो बालियां और अन्य कीमती सामान उड़ा ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए और मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर पंचायत कलीठ के गांव ढांगरी निवासी एक सैनिक के घर में उसकी पत्नी तथा दो बच्चे रहते हैं। सैनिक कुलविंदर सिंह खुद भी घर छुट्टी पर है, लेकिन उसका पिता बीमार है और वह उसका इलाज कराने के लिए अमृतसर गया है। सैनिक की पत्नी बच्चों के बाल कटाने गांव में ही एक नाई की दुकान पर गई थी। सैनिक की पत्नी के मुताबिक वह घर से लगभग साढे़ 12 बजे मकान के मुख्य दरवाजे को लॉक कर गई थी। जब वह ढाई बजे के करीब वापस आई तो लॉक टूटा मिला और दरवाजा अंदर से बंद था। अंदर जाकर देखा तो घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर चोरी कर पिछले दरवाजे से निकल गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें