राजोरी। पुलिस ने फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि एक सूचना मिली कि राजोरी निवासी बालकृष्ण भट ने सोशल मीडिया फेसबुक पर कुछ संवेदनशील और आपत्तिजनक टिप्पणी की है। पुलिस की सोशल मीडिया निगरानी इकाई ने इसकी समीक्षा की। मामले का संज्ञान लेते हुए धारा-153 ए, 295 ए के तहत भट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया।
एसएसपी चंदन कोहली ने कहा कि सोशल मीडिया उपयोगकर्ता को आईटी अधिनियम और मानदंडों का पालन करना चाहिए और संवेदनशील प्रकृति वाली कोई भी पोस्ट या टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। शांति के रखरखाव में अपनी भूमिका निभाना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। एसएसपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी आपत्तिजनक और संवेदनशील पोस्ट द्वारा कानून का उल्लंघन करने वालों के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति है।