फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर गिरा बड़ा पत्थर, हटाने का लोगों ने किया प्रयास

विज्ञापन
राजोरी में गिरे पत्थर को हटाते लोग।
विज्ञापन
राजोरी। पीडब्लूडी के समक्ष बार-बार गुहार लगाने के बाद भी जब कोई समाधान नहीं निकला तो दरहाल तहसील के बुद्धखनेरी गांव के लोगों ने जान जोखिम में डालकर विशाल शिलाखंड (बड़ा पत्थर) को सड़क से हटाने का प्रयास किया। जो हालिया दिनों मे भूस्खलन के बाद सड़क पर गिरा था। परिणामस्वरूप वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई थी।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों ने बताया कि चार दिन पहले दरहाल से बुधखनेरी सड़क पर लैंड स्लाइड हुआ था और सड़क के बीच एक बड़ा पत्थर गिर गया था। इसके चलते केवल मोटरसाइकिल ही सड़क से गुजर पा रही थी और अन्य सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद था। उन्होंने कहा कि मामला कई बार संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। जिन्होंने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया, और लोगों को नुकसान उठाना पड़ा। मजबूर होकर लोगों ने खुद ही पत्थर हटाने का कार्य शुरू किया और लगभग दर्जन लोगों ने उसे हटाने का प्रयास किया, लेकिन एक साथ घंटों प्रयास के बाद भी असफल रहे। लोगों ने बताया कि यह हमारे लिए जीवन का गंभीर जोखिम था।
इस बीच उपायुक्त मोहम्मद नजीर शेख ने बताया कि मामला प्रशासन के संज्ञान में आया, जिसके बाद संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए। उसके बाद विभाग की तरफ से जेसीबी मशीन भेजी गई और सड़क को अब साफ करा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें