फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोढे़वाला विस्थापित कॉलोनी से हो रही है मवेशियों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। अखनूर थाना के अधीन कोढ़ेवाला विस्थापित कॉलोनी से मवेशियों की चोरी हो रही है। चोर रात को इस चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। आरोप है कि पुलिस भी इस प्रकार की चोरी को गंभीरता से नहीं ले रही है।
विज्ञापन

इस विषय में अशोक कुमार पुत्र मेरज राम ने बताया कि उनकी गाय घर के बाहर बंधी थी। मंगलवार की रात को चोरी उसे चोरी कर ले गए। उसका बछड़ा वहीं बंध हुआ है। इस बारे में पुलिस को फोन पर सूचित किया, लेकिन कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। दूसरी तरफ काकू राम ने बताया कि चोर उनकी घर के बाहर बंधी गाय को चोरी कर ले गए हैं।
इस विषय में अखनूर थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि हमें आज ही यह जानकारी फोन पर दी गई है कि मवेशियों की चोरी हो रही है। अगर एक माह से चोरी हो रही है तो हमें सूचित करना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें