फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमेंट की कालाबाजारी में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
बिश्नाह में ग्रेफ के सीमेंट की कालाबाजारी में पकड़े गए आरोपी।
विज्ञापन
बिश्नाह। पुलिस ने सीमेंट की कालाबाजारी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक ग्रेफ विभाग का टिप्पर ड्राइवर और सीमेंट का खरीदार शामिल है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि ग्रेफ विभाग के उच्च अधिकारियों की मिली भगत से यह गोरखधंधा चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खैरी गांव में एक नाले पर ग्रेफ विभाग की तरफ से पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। पुलिस को सूचना मिली कि यहां इस्तेमाल होेने वाले सीमेंट की कालाबाजारी हो रही है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी दीपक सिंह पठानिया के नेतृत्व में शुक्रवार को खैरी गांव में छापा मारा। पुलिस ने मौके पर पाया कि ग्रेफ विभाग में तैनात ड्राइवर तरसेम लाल पुत्र सिंघु राम उच्च अधिकारियों की मिलीभगत से सीमेंट की कालाबाजारी करता था। उसने शुक्रवार को सीमेंट की 200 बैग टिप्पर में रखकर सैद गड गांव में वीर सिंह पुत्र रामदास गांव चगड़ा रहने वाले को जैसे जैसे ही टिप्पर से उतार दिए। थाना प्रभारी दीपक सिंह ने चालक तरसेम लाल और खरीदार वीर सिंह को सीमेंट सहित काबू कर लिया। पुलिस ने टिपर सहित सीमेंट भी कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने इस मामले में धारा 420, 407, 409, 120 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस इस मामले में और भी कुछ लोगों को हिरासत में ले सकती है। क्योंकि विभाग की तरफ से सीमेंट की कालाबाजारी काफी दिनों से हो रही थी। काला बाजार ग्रेफ विभाग के और भी अधिकारी पुलिस की पकड़ में आ सकते हैं, पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें