फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में हवाई फायरिंग कर युवक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। क्षेत्र स्थित एक पैलेस में आयोजित शादी समारोह में गोली चलने से हड़कंप मच गया। यहां एक युवक ने पिस्तौल से कई राउंड गोली चलाई। जब तक कोई मामला समझ पाता तब तक युवक अपने साथियों के साथ फरार हो गया। गोली चलने की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात अरनिया स्थित एक पैलेस में शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान पिस्तौल से करीब कई राउंड फायर होने की आवाज सुनाई दी। गोली चलने की आवाज सुनकर लोगों में हड़कंप मच गया। इसी बची कई युवक भी वहां से फरार हो गए। हालांकि फायरिंग में कितने लोग शामिल थे और इसके पीछे उनका क्या मकसद था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। फायरिंग की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से पिस्तौल के पांच खोखे बरामद कर कार्रवाई शुरू कर दी। फायर करने वालों में विक्की कुमार पुत्र सतपाल निवासी सैनिया दे कोठे का नाम सामने आया।
-----
अभी जांच जारी है। बाकी अन्य की भी पहचान कर ली जाएगी। फिलहाल इस मामले को लेकर 3/25 व 336 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हरमिंदर, थाना प्रभारी, अरनिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें