फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाली का दरवाजा तोड़ अंदर घुसे चोर, नकदी व जेवर लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। क्षेत्र के गांव व्यासपुर में रविवार की रात एक घर को निशाना बना कर चोर अंदर रखी नकदी अैर सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर फरार हो गए। सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घर के मालिक संपूर्ण सिंह के अनुसार चोरों ने पहले घर पीछे लगे जाली वाले दरवाजे को तोड़ा, फिर दरवाजे की कुंडी खोल कर अंदर घुसे। यहां अलमारी में रखे पांच तोला सोने के जेवरात और दस हजार रुपये लेकर फरार हो गए। चोरी का पता चलते ही पुलिस को सूचित किया गया। थाना प्रभारी हरमिंदर सिंह का कहना है कि चोरी की इस वारदात को लेकर हर तरीके से जांच की जाएगी और बहुत जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें