रामगढ़/बिश्नाह। गांव चक्क नाजर, गांव बलोत्रा और गांव चक भगवाना में रविवार रात चोर तीन लोगों की छह भैंसे चुराकर ले गए। पशु मालिकों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रामगढ़ के गांव चक्क नाजर में रविवार रात पृत्थी पाल की तीन भैंसे कोई चुरा ले गया। पृत्थी पाल ने बताया कि रविवार रात को मवेशियों को पशुशाला में बांधा था। सुबह देखा तो मवेशी वहां नहीं थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा गांव बलोत्रा चक्क में भी जनक राज की एक भैंस चोरी हो गई। जनक राज की शिकायत पर भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बिश्नाह के गांव चक भगवाना में रविवार रात चोरों ने दो दुधारू भैंसो को चुरा लिया। भैंसों के मालिक रामचंद का कहना है कि रात डेढ़ बजे घर के साथ ही एक कमरे में इन भैंसो को बांधा था। चोर दरवाजा तोड़कर पशुओं को ले गए। रामचंद के मुताबिक गांव के बाहर कुछ जगह तक इन दोनों पशुओं के निशान देखे गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।