फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्ट्रेलिया में चल रहे क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। पुलिस ने गांव पलवां में क्रिकेट में सट्टा लगा रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल और नकदी बरामद की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव पलवां में एक मकान से पुलिस ने छापा मारकर तीन युवकों को गिरफ्तार किया। तीनों युवक क्रि केट मैचों में सट्टेबाजी कर रहे थे। वह आस्ट्रेलिया में खेली जा रहे बिग बैश लीग मैचों में सट्टा लगा रहे थे। पकड़े गए युवकों की पहचान दीपक कुमार, विक्की, अशोक कुमार के रूप में हुई है। उनके कब्जे से एक लैपटॉप, सात मोबाइल, चार नोट बुक और करीब पचास हजार रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया क्रिकेट मैचों में सट्टेबाजी करते हुए तीनों को गिरफ्तार किया गया है। जांच की जा रही है कि वे इस धंधे में और कौन-कौन शामिल हैं। संवाद
----
जुआ खेलते हुए सात पकड़े
बाड़ी ब्राह्मणा। पुलिस ने जुआ खेलते हुए दो अलग-अलग जगहों पर छापा मारकर सात जुआरियों को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने तेली बस्ती इलाके में छापा मारकर अलग-अलग जगह पर दो टोलियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा। एक टोली के कब्जे से 1410 रुपये बरामद हुए और दूसरी टोली के कब्जे से 13280 रुपये बरामद किए गए। दोनों स्थानों से सात लोगाें को पकड़ गया है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें