फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑयल टैंकर में भरे थे 12 मवेशी, सिद्दड़ा में पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों की तस्करी लगातार बढ़ती जा रही रही। शुक्रवार को पुलिस ने ऑयल टैंकर में भरकर ले जाए जा रहे 12 मवेशियों को छुड़ाया। तस्करों ने यह नया तरीका इजाद किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने सूचना के आधार पर सिद्दड़ा में नाका लगाकर ऑयल टैंकर को रोका। जांच करने पर इसमें मवेशियों पाए गए। आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है। वहीं, नगरोटा में भी कुछ लोग मवेशियों को पैदल ही लेकर जा रहे थे। पुलिस ने इनके चंगुल से 32 मवेशियों को छुड़ाया है, जबकि आरोपी फरार हो गए। बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही नगरोटा में पशु तस्करों ने पुलिस पर हमला किया था। इसमें एसएचओ समेत कई पुलिस कर्मी घायल हुए थे। कड़ी कार्रवाई के बावजूद मवेशी तस्करों के हौसले बुलंद हैं।
--------
बख्शी नगर में दीवार से टकराई बस, चार यात्री घायल
जम्मू। शहर के बख्शी नगर स्थित पुलिस थाने के सामने शुक्रवार को एक बस दीवार से टकराई गई। हादसे में बस में सवार चार यात्री घायल हो गए। इनमें मोहम्मद जावे निवासी पुंछ, अब्दुल शकूर निवासी सुरनकोट, तफीक निवासी पुंछ और गवास शर्मा निवासी हरियाणा शामिल हैं। बस जम्मू से पुंछ जा रही थी। बस के अनियंत्रित होने से हादसा हुआ है। उधर, विजयपुर में एक सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। शुक्रवार को दो ट्रकों की टक्कर हो गई। इसमें कुलदीप सिंह निवासी कठुआ गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे जीएमसी लाया गया, यहां उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-----
संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत
जम्मू। शहर के पीर मिट्ठा इलाके में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बबलू मेहरा अपने ही कमरे में ही मृत पाया गया। शुक्रवार को उसके परिजनों ने कमरा खोला तो इस बात का पता चला। पोस्टमार्टम के लिए शव को जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें