फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हफ्ते में चार हजार ने तोड़ा कोरोना कर्फ्यू, साढ़े सात लाख जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कोरोना कर्फ्यू के बावजूद बहुत से लोग इसका पालन नहीं कर रहे। कई लोग मास्क भी नहीं पहन रहे, जिससे पुलिस को मजबूर होकर चालान काटने के साथ एफआईआर दर्ज करनी रही हैं। बीते एक सप्ताह में पुलिस ने कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले चार हजार लोगों पर कार्रवाई कर सात लाख रुपये जुर्माना वसूला है। इनमें अधिकतर लोग बिना मास्क पहने बाजार में घूमते हुए पकड़े गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिछले एक हफ्ते में जम्मू संभाग के 10 जिलों में 3823 लोग बिना मास्क पहने पकड़े गए हैं। 12 लोग सामाजिक दूरी का पालन न करते हुए पकड़े गए हैं। लॉकडाउन का पालन न करने पर संभाग में 103 लोग गिरफ्तार किए गए और इस मामले में पुलिस ने 91 एफआईआर दर्ज की हैं। इन लोगों से पुलिस ने सात लाख 70 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूल किया है। सबसे ज्यादा एफआईआर जम्मू जिले और पुंछ में दर्ज हुईं हैं। जम्मू में 74 और पुंछ में 16 एफआईआर दर्ज हैं। सबसे ज्यादा जम्मू में 86 लोग और पुंछ में 16 लोग गिरफ्तार किए हैं। आईजी जम्मू मुकेश सिंह का कहना है कि लोग कोविड प्रोटोकाल का पालन करें, तभी इस महामारी से बचा जा सकता है। नियम तोड़ने वालों पर और सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें