फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉर्च्यूनर पर लाल बत्ती लगा हेरोइन तस्करी करने आया था पंजाब का म्यूजिशियन, तीन बॉडीगार्ड के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के बाग-ए बाहु इलाके में पुलिस ने फॉर्च्युनर गाड़ी पर लाल बत्ती लगाकर हेरोइन की तस्करी करते पंजाब के एक म्यूजिशियन समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन चारों में म्यूजिशियन मुख्य आरोपी है, जबकि तीन उसके साथ बॉडीगार्ड बनकर आए थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से जम्मू में बेची गई तीन लाख रुपये की हेरोइन का पैसा, एक वजन मापने वाली मशीन और 18 ग्राम हेरोइन जब्त की है। मुख्य आरोपी रमनदीप सिंह टाउनहॉल जालंधर का है। उसके साथ बॉडीगार्ड बनकर आए तीन अन्य आरेपियों में सोमनाथ निवासी मिट्ठापुर, पप्पू कुमार और दलीप कुमार निवासी जोतीपुर (जालंधर) आए थे। आरोपी जम्मू में पहले भी दो बार हेरोइन की तस्करी कर चुका है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस ने ब्रावो चेक प्वाइंट पर बुधवार रात को नाका लगाया था। यहां पुलिस ने पीबी08ईपी 1010 नंबर की फॉर्च्युनर कार को रोका। इस पर लाल बत्ती थी। आमतौर पर लाल बत्ती देखकर पुलिस कर्मी रोकते नहीं, लेकिन मौके पर मौजूद डीएसपी जहीर अब्बास को अंदेशा हुआ कि कोई भी लाल बत्ती वाला वीआईपी बिना एस्कॉर्ट के नहीं आता, इसलिए उन्होंने पुलिस टीम को कार रोकने के लिए कहा। जब कार को रोका तो आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस चारों को दबोच लिया।
-----
पंजाब में म्यूजिक कंपनी चलाता है रमनदीन
डीएसपी जहीर अब्बास के अनुसार पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी रमनदीप सिंह पंजाब में कोई म्यूजिक कंपनी चलाता है। वह लाल बत्ती का इस्तेमाल इसलिए करता है, ताकि किसी को शक न हो। यही नहीं, पहले भी दो बार जम्मू में आकर हेरोइन बेच चुका है। वह हर बार अपने साथ नए लोग बॉडीगार्ड के तौर पर लेकर आता था। पुलिस जांच कर रही है कि इसके संपर्क में जम्मू में कौन-कौन लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें