जम्मू। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) कटड़ा में यौन और मानसिक उत्पीड़न के आरोपी शिक्षक को उसके पद से हटा दिया गया। हालांकि जांच रिपोर्ट आने तक उसके कैंपस में जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। आंतरिक शिकायत समिति के तलब करने पर आरोपी शिक्षक को अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार की ओर से जारी की गई अधिसूचना के अनुसार पीड़ित छात्रा को घर से शोध कार्य जारी रखने की छूट दी गई है। बता दें, इससे पहले आरोपी शिक्षक को 20 सितंबर तक अवकाश पर भेजा गया था।
अधिसूचना के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। अगले आदेश तक हटाए गए शिक्षक के स्थान पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ज्योति विभागाध्यक्ष और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सोनिका गुप्ता डीन स्टूडेंट वेलफेयर का अस्थायी कार्यभार संभालेंगी।