फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के सामान सहित शातिर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। दोमाना पुलिस ने पुरखु स्थित एक घर में हुई चोरी के मामले को सुलझाने का दावा किया है। इस संबंध में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर दो लाख रुपये के एलईडी टीवी, इन्वर्टर बैटरी और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस आदि सामान को बरामद कर लिया है। आरोपी की पहचान प्रीतम सिंह निवासी पुरखु के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एसडीपीओ सुनील सिंह ने बताया कि दोमाना पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरखु निवासी एक व्यक्ति ने 15 मई को घर में चोरी के संबंध में शिकायत दी थी। मामला दर्ज कर थाना प्रभारी तिलक राज शर्मा ने एसआई दानिश केसर गजाली के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। टीम ने छानबीन के बाद एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया और उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया। उन्होंने बताया कि अभी मामलों का पटाक्षेप हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें