फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे से पहले मेटाडोर ने गांधीनगर में अन्य वाहन को मारी थी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बिक्रम चौक पुल पर शुक्रवार रात को हुआ हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ था। गांधीनगर में एक वाहन को टक्कर मारने के बाद पुलिस से बचने के लिए चालक तेज रफ्तार में पुराने शहर की तरफ जा रहा था। इस दौरान बिक्रम चौक पुल पर मेटाडोर अनियंत्रित हो कर तवी में गिर गई थी। हादसे में चालक और कंडक्टर की मौत हो गई थी। वहीं, शुक्रवार को मृतकों की पहचान भी हो गई है। इनमें चालक अंकुश (30) निवासी रियासी और कंडक्टर राजेश (28) निवासी अखनूर शामिल था।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रही गांधीनगर पुलिस के अनुसार हादसे कारण तेज रफ्तार है। पुलिस ने बताया कि फिलहास ऐसी सूचना नहीं है कि चालक ने गांधीनगर में किसी वाहन को टक्कर मारी है। मृतक चालक व कंडक्टर के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिवार के हवाले कर दिया है। तवी में गिरी मेटाडोर को भी निकाल लिया गया है। मेटाडोर यूनियन के सदस्यों ने बताया कि चालक ने गांधीनगर में किसी वाहन को टक्कर मारी थी। इस कारण वह तेज रफ्तार में था, जिससे हादसा हुआ है। यह मेटाडोर पंजतीर्थी से रेलवे स्टेशन रूट पर चलती थी
सवारियां उठाने के चक्कर में लगी रहती है होड़
शहर के विभिन्न रूट पर चलने वाली मेटाडर में सवारियां उठाने के चक्कर में होड़ लगी रहती है। इस कारण हादसों का इजाफा हो रहा है। सुबह और शाम के समय मेटाडोर की रफ्तार काफी तेज होती है। यातायात पुलिस भी इनके आगे बेबस नजर आती है। मेटाडोर चालकों का आरोप है शहर में वाहन रोकने के लिए कोई स्टैंड नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें