जम्मू। झज्जर कोटली और नगरोटा पुलिस ने तीन वाहनों से 32 मवेशियों को मुक्त करवाने में सफलता पाई है। तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान लियाकत अली निवासी अरनास (रियासी), बाग हुसैन लोअर मुट्ठी और सज्जाद अहमद निवासी डोडा के रूप में हुई है।
पुलिस ने जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर घाटी की ओर जा रहे तीन वाहनों (जेके02बीके 6883, जेके02सीएम2340 और जेके02एडी 4442) को रोका। तलाशी लेने पर 32 मवेशी मिले। दस्तावेज नहीं होने पर पुलिस ने मवेशियों को मुक्त करवाते हुए वाहनों को जब्त कर लिया है। इसके अलावा तीनों चालकों को गिरफ्तार किया है। मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।