जम्मू। गांधी नगर पुलिस ने जम्मू विश्वविद्यालय कैंपस में चोरी मामले को सुलझाने का दावा किया है। इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विशाल, सलमान, शुभम शर्मा और अलम अंसारी के रूप में हुई है। उनकी निशानदेही पर चोरी सामान को बरामद कर लिया है।
जम्मू विश्वविद्यालय के सुरक्षा अधिकारी की ओर से चोरी के संबंध में गांधीनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दी गई थी। इसमें बताया था कि चार एसी यूनिट और एक एंबुलेंस साइलेंसर चोरी हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर एसएचओ की अध्यक्षता में एक टीम का गठन किया। टीम ने सीसीटीवी कैमरों की सहायता से आरोपियों की पहचान की और पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। इसके बाद उन्होंने जुर्म को कबूल कर लिया है। मामले की जांच जारी है।