दोमाना। कानाचक पुलिस ने पुंछ के मनकोट के पंच को फर्जी नंबर वाली कार चलाते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी पहचान मोहम्मद शफीक के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कानाचक पुलिस ने शुक्रवार देर शाम को सुआ नंबर एक पर नाका लगाया था। इस दौरान एक टाटा इंडिगो कार (जेके12 8926) को जांच के लिए रोका। कार के पीछे की नंबर प्लेट गायब थी और आगे लगी पंजीकरण और उच्च सुरक्षा नंबर प्लेट नहीं थी। इससे पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस ने आरटीओ जम्मू ऐप से जांच की गई जांच में पाया कि वाहन का नंबर और आरसी वाला पंजीकरण नंबर अलग मिले। कार में लगी नंबर प्लेट किसी अन्य वाहन (आल्टो कार) की है। ये कार पूंछ से जम्मू की ओर आ रही थी। पुलिस ने कार को जब्त कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, कानाचक पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी कुनाल सिंह जमवाल ने बताया कि आरोपी चालक पूछताछ में जवाब देने में असमर्थ रहा। पुलिस ने आरोपी चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।