फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पुलिस ने मंगलवार को एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान उसके कब्जे से सौ ग्राम गांजा और प्रतिबंधित दवाई की 145 बोतल बरामद की हैं। आरोपी की पहचान मुनीश कुमार शर्मा निवासी मढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस स्टेशन नावाबाद के पास नाका लगाया था। इस दौरान आरोपी वहां से पहुंचा और नाका देख कर भागने लगा। लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। उसके पास से गांजा और प्रतिबंधित दवाई की बोतल बरामद कीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। एसएसपी चंदन कोहली ने लोगों से नशा तस्करों के खिलाफ जानकारी देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें