दोमाना। मढ़ विधानसभा क्षेत्र के मढ़ बाग गांव में स्थित गुरुद्वारे में चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने गुरुद्वारे का दरवाजा तोड़कर कीमती सामान और नकदी पर हाथ साफ किया है। वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार रविवार देर रात को चोरों ने गुरुद्वारे का दरवाजा तोड़कर वारदात को अंजाम दिया है। इस दौरान हजारों रुपये की नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान महेंद्र सिंह ने बताया कि जब सुबह गुरुद्वारे पहुंचे तो दरवाजा खुला मिला। इसके बाद जब अंदर जाकर देखा तो सामान तहस-नहस मिला। जांच करने पर पाया कि गुरुद्वारे के अंदर रखी हजारों रुपए की नकदी सहित एलईडीए, सीसीटीवी और डीवीडीए रूम का हीटर भी चोर साथ ले गए हैं। सूचना मिलते ही एसडीपीओ दोमाना सुनील सिंह भी मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। इसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।