फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पहिया वाहन पर पीछे बैठी सवारी के लिए भी हेलमेट जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पहिया वाहन पर पीछे बैठी सवारी के लिए भी हेलमेट जरूरी
विज्ञापन

जागरूकता अभियान के बावजूद लोग नियमों का कर रहे उल्लंघन
जम्मू। जम्मू शहर में दो पहिया वाहन में सवार दोनों लोगों के लिए हेलमेट जरूरी कर दिया गया है। शहर की यातायात पुलिस के मुताबिक प्रदेश सरकार ने निर्देश दिया है कि बिना हेलमेट कोई व्यक्ति वाहन नहीं चला सकेगा। पीछे बैठे व्यक्ति के लिए भी हेलमेट जरूरी है। पहले यातायात पुलिस एक ही व्यक्ति का चालान काटती थी, लेकिन अब दोनों के काटने का निर्देश जारी हुआ है।
विज्ञापन

अधिकारी के मुताबिक पंद्रह दिन पहले लोगों को जागरूक करने के लिए यातयात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया था। इसके बावजूद भी लोग यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सरकार ने सख्त कार्रवाई करने की छूट दी है ताकि लोगों की आदत में सुधार हो सके। उन्होंने बताया कि हादसे में भी हेलमेट जान बचाने में काफी मददगार होता है। उन्होंने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर 18 साल से कम उम्र के बच्चों को बाइक दी तो अभिभावकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें