फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीची माता से बच्चा चोरी करने वाली दो महिलाएं जम्मू से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अपहरण मामला
विज्ञापन

चीची माता मंदिर से बच्चा चोरी करने
वाली दो महिलाएं जम्मू से गिरफ्तार
- दो वर्षीय बच्चे को मंदिर से उठा जम्मू बठिंडी ले आई थीं, बाल भी काट दिए थे
- नि:संतान दंपती में चल रहा था झगड़ा, पति को मनाने के लिए बच्चा चुराने की बात आ रही सामने
- बच्चा परिजनों को सौंप आरोपियों से पुलिस कर रही पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। सांबा के चीची माता मंदिर के निकट वीरवार को एक श्रमिक परिवार के दो वर्षीय बच्चे के लापता होने का मामला अपहरण का निकला। पुलिस ने जम्मू के
बठिंडी से दो महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बच्चे को बरामद कर लिया है। बच्चे के बाल भी काट दिए गए थे। बताया जा रहा है कि एक महिला की दूसरी शादी हुई है, लेकिन कोई संतान न होने पर पति से झगड़ा चल रहा था। उसे मनाने के लिए बच्चे को ही चुराकर घर ले आई। पुलिस ने बच्चे को परिजनों के हवाले कर युवतियों से कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जल्द ही पूरा माजरा सामने लाया जाएगा। आरोपियों में एक महिला अरनिया की रहने वाली है, जबकि दूसरी कठुआ की निवासी है। दोनों बठिंडी में किराये के कमरे में रहती हैं। अरनिया निवासी महिला ने दूसरी शादी की हुई है। शुरूआती जांच में पता चला है कि उसका अपने पति के साथ कोई औलाद न होने को लेकर झगड़ा चल रहा है। जिसे हल करने के लिए उसने बच्चे को चोरी कर लिया, ताकि बच्चे को देखकर उसका पति उसे अपना ले। दो साल के बच्चे का नाम नन्नू है। पुलिस के अनुसार चीची माता मंदिर के निकट रह रहे परिवार का बच्चा वीरवार को सो रहा था। इस दौरान किसी ने बच्चे को चुरा लिया। परिजनों ने पुलिस में मामला दायर कराया। पुलिस ने सभी थानों को अलर्ट कर दिया। उक्त बच्चे के बारे में बठिंडी के मलिक मार्केट के बिलाल मोहल्ला के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बच्चे को बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें