फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलोड़ा में गोलियां दागने वाले दोनों भाई चार दिन के पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। जानीपुर पुलिस थाना के अंतर्गत बीते रोज पलोड़ा में चली गोली में घायल हुए युवक हैप्पी की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल युवक का इलाज जीएमसी जम्मू में चल रहा है। उधर, दोनों आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। गौर हो कि शनिवार सुबह पलोड़ा में दुकान के विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान गोलियां चल गईं, जिसमें एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने गोली चलाने के आरोप में दो भाइयों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

अकलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में शादीशुदा युवक की मौत
दोमाना। अकलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। दोमाना पुलिस ने रविवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पोस्टमार्टम के लिए शव को जीएमसी जम्मू भेजा। दोमाना थाने के प्रभारी चंचल सिंह ने बताया कि मरने वाले युवक की पहचान सिद्धार्थ पुत्र सुभाष डोगरा निवासी अकलपुर के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह जब सिद्धार्थ की पत्नी उसे कमरे से उठाने गई तो वह अचेत पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें