जम्मू। एंटी करप्शन ब्यूरो ने भूमि मामले में गलत आवंटन पर पटवारी हलका राजल नौशेरा और सुदर्शन कुमार लाभार्थी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट पेश की है। इस संबंध में अंडर सेक्शन 5(1)(डी) आर, डब्ल्यू 5 (2) जेएंडके पीसी एक्ट 2006 एंड सेक्शन 120 बी आरपीसी के तहत दर्ज किया गया था।
इसमें पटवारी विपिन कुमार राजल, नायब तहसीलदार राजल लाल मन (मृतक), काहन सिंह निवासी बेरा माहरोत कालाकोट और लाभार्थी सुदर्शन कुमार निवासी कर्नल कालोनी सतवारी पर मामला दर्ज किया गया था। मौजूदा समय में मुंबई में रह रहे आरोपी सुदर्शन कुमार पर भूमि बंटवारे के दौरान हेराफेरी करने का आरोप है। आरोप है कि गांव राजल में उसने 48 कनाल और चार मरले जमीन अधिकारियों से मिलीभगत कर अपने नाम करवा ली और बेच दी। राजस्व अधिकारी विपिन कुमार पटवारी, नायब तहसीलदार लाल मन ने जमीन की एंट्री राजस्व रिकॉर्ड में की। इसमें नियमों को ताक पर रखा गया। मामले में एसीबी ने छानबीन की। इसके बाद अब कोट में चार्जशीट पेश की है। मामले में अगली सुनाई अब 28 जनवरी को होगी।