फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर सात लाख ठगने वाला 16 साल बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। क्राइम ब्रांच जम्मू ने सरकारी नौकरी का झांसा देकर युवाओं से सात लाख रुपये ठगने के आरोपी को 16 साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सतपाल निवासी सूदर मजालता जिला उधमपुर हाल निवासी ग्रेटर कुंजवानी बाईपास जम्मू के रूप में हुई है। आरोपी पर 18/2004 यूएस 420, 120बी आरपीसी क्राइम ब्रांच जम्मू ने मामला दर्ज किया था। आरोपी ने शिकायकर्ता उत्तम सिंह निवासी फेज-2 हाउसिंग कॉलोनी उधमपुर और कुछ अन्य युवाओं को 2002 को हुई पुलिस भर्ती में सब इंस्पेक्टर पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से 6,80,000 रुपये ठगे थे। मामले की चार्जशीट 24 अगस्त, 2006 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के पास पेश की गई।
विज्ञापन

26 मई, 2009 से लगातार आरोपी गिरफ्तारी से बच रहा था। इसके बाद सीजेएम जम्मू की अदालत ने आरोपी को यूएस 512 सीआरपीसी के तहत भगोड़ा घोषित कर दिया था। आरोपी जम्मू-कश्मीर और पंजाब में बार-बार अपना ठिकाना बदलता रहा। क्राइम ब्रांच टीम ने योजना बनाकर आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें