फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉल रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा चोर गिरोह

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जानीपुर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर जानीपुर और शहर के विभिन्न इलाकों से चुराई गई 9 बाइकें बरामद की गई हैं। चोरी की शिकायत नानक नगर निवासी जसपाल सिंह और लोअर रूप नगर निवासी बिक्रम बाली ने दर्ज कराई थी। इसके बाद शुरू हुई जांच के दौरान पुलिस ने एक को सीसीटीवी फुटेज और दो को कॉल रिकॉर्ड की जांच के बाद मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर पकड़ा। जिन जगहों से बाइकें चोरी हुईं वहां इनकी मौजूदगी पाई गई थी। आरोपियों से पूछताछ जारी है। आरोपियों की पहचान कुशील हुसैन निवासी गंजोट (रियासी), सियाज अहमद रूपनगर जम्मू और साकिल अहमद किश्तवाड़ के रूप में हुई है। तीनों जानीपुर में किराए पर रह रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जानीपुर में जिन-जिन जगहों से बाइकें चोरी हुई थीं। वहां की कॉल रिकॉर्ड निकाली गई यानि कि उस दौरान उस समय कौन-कौन लोग मौजूद थे। जांच के दौरान कुशील हुसैन और साकिल अहमद के मोबाइल नंबर संदिग्ध पाए गए। इनकी मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर पुलिस उन तक पहुंची और इन्हें पकड़ा। तीसरे आरोपी सियाज की पहचान गली के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज से हुई।
जानीपुर में किराए पर रहते हैं आरोपी, वाहन चोरी कर बेचते थे
पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी जानीपुर में किराए पर रहते थे और वाहन चोरी कर बेच देते थे। ये लोग रात के समय बाजारों और गलियों में पार्क वाहनों को चोरी करते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। एसएचओ जानीपुर गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने चोर गिरोह का पकड़ा है। उनसे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें