जम्मू। पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने कुंजवानी के पास ट्रक से 5300 नशीले कैप्सुल बरामद किए। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। ट्रक पंजाब से आ रहा था।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने कुंजवानी के पास मंगलवार शाम को एक ट्रक को तलाशी के लिए रोका। तलाशी में छुपा कर रखे 5300 कैप्सुल बरामद किए गए। चालक अमरप्रीत सिंह निवासी सलीमपुर मंडी जालंधर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि यह खेप कहां जानी थी।