जम्मू। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को प्रदेश की सबसे बड़ी अनाज मंडी वेयर हाउस में रैपिड एंटीजन टेस्टिंग की गई। इसमें 75 लोगों के नमूने लिए गए, लेकिन राहत यह रही कि कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया। हालांकि पूर्व की टेस्टिंग में दर्जनों श्रमिक और कारोबारी संक्रमित पाए गए थे। यह विशेष शिविर तहसीलदार डॉ. रोहित शर्मा की देखरेख में लगाया गया था। ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस नेहरू मार्केट जम्मू दीपक गुप्ता ने कहा कि वेयर हाउस में नियमित अंतराल के बाद रैपिड कैंप लगाए जा रहे हैं, ताकि संक्रमण की शिनाख्त हो सके। इसके साथ श्रमिकों और व्यापारियों को कोविड प्रोटोकाल का गंभीरता के साथ पालन करने को कहा गया है। टेस्टिंग प्रक्रिया को भविष्य में तेज किया जाएगा।