फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखे से जमीन हड़पी, तीन आरोपियों पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। क्राइम ब्रांच ने धोखे से जमीन हड़पने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों में दो सगे भाई और एक अन्य शामिल है। पबिंदर विजय जैन ने क्राइम ब्रांच को शिकायत दी कि आरोपियों ने उसके साथ जमीन को लेकर धोखाधड़ी की है। पबिंदर ने अजय जैन, संजय जैन और अक्षय जैन के साथ मिलकर एक कनाल पांच मरले जमीन खरीदी थी। यह जमीन त्रिकुटा नगर के सेक्टर-5 के वार्ड-54 में है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि 1986 को रानी बलोरिया मंदिर की ओर से पांच लोगों को जमीन लीज पर दी गई थी। राजकुमार जैन को 1828 स्क्वेयर फीट, शांता प्रकाश को 1828 स्क्वेयर फीट, संजय जैन को 679 स्क्वेयर फीट, कुलदीप व प्रदीप बड़ को 679 स्क्वेयर फीट और शांति प्रकाश के साथ राजकुमार को संयुक्त रूप से 400 स्क्वेयर फीट जमीन दी गई। इसके बाद राजकुमार की 1828 स्क्वेयर फीट जमीन पबिंदर जैन को ट्रांसफर हुई। पबिंदर और संजय ने संयुक्त रूप से यहां व्यावसायिक इमारत बनाई। लेकिन कुछ समय बाद दोनों में जमीन को लेकर विवाद हो गया। आरोपी संजय ने राजस्व विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से जमीन की गिरदावरी अपने नाम करा ली। शिकायत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू की। इसमें पाया गया कि संजय जैन और अन्य दो लोगों ने मिलकर पबिंदर के साथ धोखाधड़ी की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें