फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के दो मामले सुलझे, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के गंग्याल और पक्का डंगा पुलिस स्टेशन में दर्ज चोरी के मामलों को सुलझा लिया गया। पुलिस ने लाखों की नकदी और सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

पक्का डंगा पुलिस में जावेद अहमद निवासी बनिहाल (हाल निवासी करण नगर) ने 8 जून को घर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के दौरान दो युवकों रंजीत सिंह और अनाहत शर्मा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। दोनों चोरी की बता कबूल कर ली। इनके पास से लैपटाप, एलईडी, गैस सिलिंडर, मोबाइल फोन आदि बरामद किया है। इसकी कीमत 2 लाख से अधिक बताई जा रही है।
उधर, कुंजवानी के प्यारे लाल ने गंग्याल पुलिस में दुकान से 2.60 लाख की नकदी चोरी की शिकायत दी थी। पुलिस ने सुखविंदर सिंह निवासी रेशम घर कालोनी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया तो उसने भी जुर्म कबूल कर लिया। चोरी की गई नकदी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली के खंभे से गिर कर मजदूर की मौत
जम्मू। शहर के गंग्याल क्षेत्र में एक दिहाड़ीदार की बिजली के खंभे से गिरकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार म्यामार का रहने वाला मोहम्मद अनवाद गंग्याल फायर स्टेशन के पास बिजली के खंभे पर चढ़कर काम कर रहा था। अचानक गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं। लोगों की मदद से उसे जीएमसी पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक बिजली विभाग के साथ दिहाड़ी पर काम करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें