फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर से महाराष्ट्र भेजी जा रही 49 किलो चरस जम्मू में पकड़ी

विज्ञापन
चरस के साथ पकड़ा गया ट्रक चालक।
विज्ञापन
जम्मू। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ)ने महाराष्ट्र भेजी जा रही 49 किलो चरस की खेप बरामद की है। यह चरस कश्मीर से पंजाब जा रहे एक ट्रक में छुपाई गई थी। चरस पाकिस्तान से आने और इसमें आतंकियों के साथ हवाला का पैसा होने की भी आशंका है, लेकिन अभी इस पर कोई पुख्ता जानकारी हासिल नहीं हुई है। एएनटीएफ मामले के पहलू पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

एएनटीएफ ने वीरवार को सिद्धड़ा अस्पताल के पास नाका लगाया था। यहां कश्मीर से आने वाले ट्रक (पीबी13 एएफ 1246) को तलाशी के लिए रोका। पुलिस टीम ने जब ट्रक को खंगाला तो इसमें से 49 किलो चरस निकली। चरस के अलग-अलग पैकेट बनाकर कंडक्टर सीट के पीछे का हिस्सा खोलकर इसमें छुपाकर पैक कर दिए थे। ट्रक चालक गुरबख्श सिंह निवाीस लोहारा (लुधियाना) को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी विनय शर्मा के अनुसारआरोपी इस खेप को कश्मीर से लेकर आया है, यहां से यह पंजाब जानी थी और इसके बाद महाराष्ट्र के नासिक भेजी जानी थी।
पंजाब, कश्मीर और नासिक के तस्करों के नाम आ सकते हैं सामने
सूत्रों के अनुसार चरस पाकिस्तान से भेजी गई है। पाकिस्तान के कुपवाड़ा एलओसी से इसके आने की आशंका जताई जा रही है। इस खेप के पीछे आतंकियों का हाथ भी हो सकता है। साथ ही हवाला का पैसा भी इसमें शामिल हो सकता है। खेप की तस्करी में पंजाब, कश्मीर और नासिक के तस्करों के नाम सामने आ सकते हैं। एएनटीएफ ने इन बातों से भी इंकार नहीं किया है कि इस मामले में आतंकी साजिश, हवाला का इस्तेमाल होना या पाकिस्तान से इसके आने का हाथ हो।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की पहली बड़ी कार्रवाई
प्रदेश में ड्रग्स पर कार्रवाई करने के लिए एएनटीएफ का हाल ही में गठन हुआ है। नशा तस्करी पर एएनटीएफ की यह पहली बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह इस खेप को कश्मीर से कहां से लेकर आया है। हालांकि इतना बताया गया है कि यह खेप नासिक भेजी जानी थी। कार्रवाई के दौरान टीम में एसपी विनय शर्मा, डीएसपी अरुण जम्वाल के साथ अन्य पुलिस अधिकारी भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें