बारामुला। उत्तरी कश्मीर के गुरेज घाटी में किशनगंगा डैम के पास बने सीआईएसएफ बिल्डिंग में मंगलवार की शाम अचानक आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे आस-पास के मकानों को भी चपेट में ले लिया। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के जानी नुकसान की सूचना नहीं है। आग की लपटें निकलते देख सीआईएसएफ के जवानों ने तत्काल आग पर काबू पाने का प्रयास किया। फायर टेंडर का भी इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है।