बिश्नाह। कस्बे के वार्ड 10 चोरी का एक मामला प्रकाश में आया है, जिसमें सूने घर से करीब साढ़े पांच तोले सोना और 14 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ किया गया है। वहीं, पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसमें खास बात यह सामने आई है कि चोरी किसी जानकार ने ही की है। इसमें उसे अलमारी की चाबी की जानकारी थी और वारदात के बाद चाबी को वहीं रख दिया है।
पुलिस को दी शिकायत में वार्ड 10 निवासी पंडित घनश्याम शास्त्री ने बताया कि जब घर में कोई नहीं था तो किसी ने चाबी का इस्तेमाल कर अलमारी में रखा साढ़े पांच तोले सोना और और 14 हजार की नकदी उड़ा ली। घटना शनिवार दोपहर की है, जिस संबंध में रविवार को मामला दर्ज करवाया गया है। इसमें पीड़ित ने बताया कि यह घटना घटी उस समय परिवार का कोई भी सदस्य घर पर नहीं था। चोरी करने वाले को स्थिति की जानकारी थी। उसने इसी बात का फायदा उठाते हुए चाबी से अलमारी को खोल कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार इस वारदात में घर के किसी भेदी पर ही संदेह जताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।