फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी मामले में 21 साल से फरार आरोपी की संपत्ति अटैच

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। क्राइम ब्रांच ने 21 साल से धोखाधड़ी मामले में फरार चल रहे आरोपी की संपत्ति को अटैच कर दिया है। आरोपी राकेश कुमार गुप्ता के त्रिकुटा नगर स्थित प्लॉट नंबर 78, सेक्टर-7 हाउसिंग कॉलोनी को क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को अटैच कर दिया। 21 साल से क्राइम ब्रांच राकेश की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कोर्ट ने भी कई बार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए वारंट जारी किया, लेकिन पेश न होने को लेकर अब उसकी संपत्ति अटैच करने का आदेश दिया गया। क्राइम ब्रांच ने हाउसिंग बोर्ड से जानकारी प्राप्त की कि आरोपी का उक्त प्लॉट उसके नाम पर है। इसके बाद अनुमति लेकर नायब तहसीलदार की मौजूदगी में प्लॉट को अटैच कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें