फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में रैंडम कोविड सैंपलिंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों में विद्यार्थियों और शिक्षकों के कोरोना संक्रमित मामलों को देखते हुए स्कूलों में रैंडम कोविड सैंपलिंग शुरू कर दी है। शुक्रवार को सैनिक स्कूल नगरोटा में 120 छात्रों के आरटीपीसीआर कोविड टेस्ट किए गए, जिनकी रिपोर्ट शनिवार को मिलेगी। कैप्टन विक्रांत किशोर के दिशानिर्देश और प्रिंसिपल लेफ्टिनेंट कर्नल पवन के सहयोग से स्कूल में शिविर लगाया गया। रिपोर्ट आने तक स्कूल में कक्षाएं शुरू नहीं जाएंगी। स्कूल के दूसरे बैच के छात्रों के भी कोरोना टेस्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन

विभाग कालेजों और विश्वविद्यालयों में भी कोविड टेस्टिंग का दायरा बढ़ाएगा। बिश्नाह स्कूल में कोरोना संक्रमित अध्यापिका के संपर्क में आए नौ अन्य सदस्यों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्कूल परिसर को सैनिटाइज कराया गया है।
स्वास्थ्य विभाग स्कूलों में संक्रमित मामलों की निगरानी कर रहा है। इसमें संदिग्ध मामले मिलने पर रैंडम सैंपलिंग करने का प्रावधान रहेगा। मुख्य
--------
कोरोना संक्रमण के प्रसार को लेकर जिले में हालात नियंत्रण में हैं। कोविड चिकित्सा देखभाल में पूरी एहतियात बरती जा रही है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

डॉ. जेपी सिंह, चिकित्सा अधिकारी, जम्मू।
-----
प्रदेश में 81 नए मामले, जम्मू
संभाग में एक और की मौत
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 81 नए मामले मिले, इसमें कश्मीर से 61 मामले हैं। बीते चौबीस घंटे में जम्मू संभाग में कोरोना संक्रमित एक और मरीज ने दम तोड़ दिया है। प्रदेश में अब तक 1960 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है, जिसमें 1234 मौतें कश्मीर से हुई हैं। वर्तमान में प्रदेश में 891 मामले सक्रिय हैं और यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जम्मू संभाग में राजोरी, डोडा और रामबन कोविड मुक्त चल रहे हैं। कश्मीर में सभी 10 जिलों में संक्रमित मामले सक्रिय हैं। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 72 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं, जिसमें कश्मीर संभाग से 41 मरीज शामिल हैं।
----------
11000 वरिष्ठ नागरिकों को लगा टीका
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के सरकारी और निजी चिकित्सा केंद्रों पर वरिष्ठ नागरिकों और बीमार लोगों को कोविड वैक्सीन देने की प्रक्रिया जारी है। शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर करीब 11000 वरिष्ठ नागरिकों और बीमार लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज दी गई। प्रदेश में इस वर्ग के साथ अन्य लोगों को 16000 वैक्सीन की डोज दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें