जम्मू। फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर जम्मू के व्यक्ति से चार लाख की ठगी का मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच जम्मू ने छह शातिरों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों में एटम रॉय निवासी माही नगर परेल वेस्ट बंगाल, जाहिर हुसैन और सरताज हुसैन निवासी फ्लैट नंबर-4डी चौथा फ्लोर ब्लॉक एएच तुषार अपार्टमेंट वेस्ट बंगाल, हजरत अली निवासी रामनगर रघुनाथपुर सिवां विहार नई दिल्ली, विनय कुमार निवासी डी-265 इंदिरा कल्याण विहार फेस-1 नई दिल्ली, हुनू निवासी खोखन तहसील थनिनो मणिपुर शामिल हैं।
जम्मू के रहने वाले एक व्यक्ति ने क्राइम ब्रांच को शिकायत दी कि दवे कुमार (फर्जी अकाउंट) नाम से उससे इंस्टाग्राम पर संपर्क किया गया। इसमें कहा गया कि शादी के लिए उपहार भेजा है और कुछ दिन बाद आरोपी ने उसे उपहार प्राप्त करने के लिए उकसाया। शिकायतकर्ता ने बताया कि इंकार के बावजूद आरोपियों ने पार्सल और उसके ट्रैकिंग विवरण भेजे।
विवरण और शिपिंग एजेंसी संयुक्त राष्ट्र पोस्ट कूरियर की जांच करने पर नकली पाया गया। कुछ समय बाद उसे कस्टम अधिकारी से एटम रॉय के नाम से उसके पार्सल के बारे में कथित तौर पर कॉल आया और कस्टम ड्यूटी देने को कहा।
पार्सल का दावा करने के लिए 45,500 रुपये देने के लिए कहा गया। पार्सल के बारे में दवे से पुष्टि करने पर उन्होंने उसे तुरंत भुगतान करने के लिए कहा। अगले दिन उसे कस्टम अधिकारी (फर्जी) का फोन आया कि उसके अंदर एक पार्सल मुद्रा 1,00,000 है। इस पर फिर से मिस्टर दवे से संपर्क करना होगा। बाद में एंटी मनी लांड्रिंग सर्टिफिकेट के बारे में ई-मेल शिकायतकर्ता को भेजा गया। इसके लिए 1,18,900 फिर देने को कहा गया। इंटरनेशनल बैंक सर्विसेज श्रीनगर को फोन किया, जिसने उसे तुरंत रोक दिया। इसक बाद घोटाला सामने आया। शिकायत मिलने के बाद अपराध शाखा जम्मू ने एक प्रारंभिक सत्यापन किया।
इसमें पाया गया कि अभियुक्तों ने जाली दस्तावेजों पर विभिन्न बैंक खाते खोले हैं और विभिन्न सिम कार्ड प्राप्त हुए। नकली इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैं। फर्जी ई-मेल और व्हाट्सएप के माध्यम से इंटरनेट का इस्तेमाल किया है। शिकायतकर्ता से 4,37,400 की धोखाधड़ी हुई है। मामले में छानबीन जारी है।