फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर कैलाश में अभिभावक संघ के प्रधान पर जानलेवा हमला, फायरिंग कर भागे हमलावर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के ग्रेटर कैलाश इलाकें में रविवार रात को अभिभावक संघ के प्रधान अमित कपूर पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। अमित अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में कहीं जा रहे थे। तभी अचानक रास्ते में किसी ने उन पर फायरिंग कर दी, दो राउंड उनकी गाड़ी के अलगे शीशे पर लगे हैं। हालांकि इस जानलेवा हमले में वह बाल-बाल बच गए। गोली चलने के दौरान गाड़ी में उनको हल्की चोट आई है। उन्हें जीएमसी ले जाया गया, जहां से उपचार के बाद अमित कपूर को घर भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जीएमसी में पहुंचे अमित कपूर ने बताया कि वह ग्रेटर कैलाश में जैसे ही अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर पहुंचे तो सामने से कार के शीशे पर एक वाहन की रोशनी पड़ी। उन्होंने अपनी आंखें नीचे झुकाईं तो एकदम से दो गोलियां उनकी कार के शीशे पर आकर लगीं। एक गोली कार के स्टीयरिंग पर आकर लगी और इसके छर्रे उनको लगे हैं। हमले से बचने के लिए वह कोशिश करने लगे। इतने में एक और गोली उन पर चलाई गई। इसके बाद वह किसी तरह से ग्रेटर कैलाश पुलिस नाके तक पहुंचे और पूरे घटनाक्रम के बारे जानकारी दी। इस वारदात को लेकर अमित कपूर अपने समर्थकों के साथ सोमवार को विरोध प्रदर्शन भी करेंगे। ग्रेटर कैलाश चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
----------
कुंजवानी चौक पर बीआरओ के
जेई की संदिग्ध हालात में मौत
जम्मू। कुंजवानी चौक पर रविवार को बीआरओ के एक जेई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक होशियार सिंह (57) पंजाब के दसुआ के रहने वाले थे। काम करते वक्त अचानक वह बेसुध होकर नीचे गिर पड़े। इसके बाद उनको साथी कर्मियों ने जम्मू के मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। यहां पहुंचने पर उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के लिए शव कोजीएमसी के शवगृह में रखा है। मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें