फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर ठगे दस लाख, तीन के खिलाफ चार्जशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। क्राइम ब्रांच जम्मू ने नौकरी दिलाने के नाम पर हुई धोखाधड़ी के मामले में तीन आरोपियों पर अदालत में आरोपपत्र दायक किया है। इनमें एक आरोपी की मौत हो चुकी है। क्राइम ब्रांच जम्मू ने आरोपी मदन लाल गुप्ता निवासी मस्तगढ़ जम्मू, वीना गुप्ता पत्नी मदन लाल गुप्ता, निदवेम अबरोल (जिसकी मौत हो चुकी है) निवासी वार्ड-5 रियासी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। आरोपियों ने चार युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये की ठगी की है। अब आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश कर दी गई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने क्राइम ब्रांच में शिकायत दी थी कि उक्त तीनों आरोपियों ने वन रक्षक पद पर नौकरी दिलाने की एवज में रुपये की डिमांड की थी। मौजूदा समय में आरोपी वीना गुप्ता एक ब्यूटी पार्लर चला रही है, जिसने शिकायतकर्ता के बेटे और अन्य तीन युवकों को को नौकरी दिलाने का वादा किया था। इसके बदले में दस लाख रुपये भी लिए गए, लेकिन नौकरी नहीं मिल पाई। शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच जम्मू ने छानबीन शुरू की, जिसमें मामला धोखाधड़ी का पाया गया। आरोपियों ने पीड़ित युवकों को झांसा दिया था कि उनकी जान-पहचान का व्यक्ति टेरिटोरियल सेना में उच्च पद पर है। ऐसे में आसानी से नौकरी मिल जाएगा। पुलिस ने मामले के सारे सुबूतों को एकत्रित किया। शिकायतकर्ता के बयान भी लिए गए। अब आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट पेश की गई है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें