फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजभवन घेरने जा रहे प्रदेश अध्यक्ष समेत सैकड़ों कांग्रेसी हिरासत में

विज्ञापन
सतवारी चौक पर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता। - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
जम्मू। सतवारी चौक से राजभवन घेरने जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जिन्हें कुछ घंटे बाद छोड़ा गया। वीरवार को कांग्रेसी पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों और संपत्ति कर के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। सतवारी चौक पर सुबह पार्टी नेताओं के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता इकट्ठे हुए। इसके बाद रैली निकालते हुए राजभवन की ओर बढ़ने लगे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। प्रदर्शनकारी थालियां बजाते और नारेबाजी करते बैरीकेट तोड़कर आगे बढ़ने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। प्रदर्शन के कारण सतवारी चौक पर जाम लग गया।
विज्ञापन

पुलिस ने प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर सहित अन्य पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बसों में भरकर जिला पुलिस लाइन पहुंचाया। मीर ने कहा कि कांग्रेस ने भाजपा सरकार की ओर से थोपी जा रही महंगाई और करों के खिलाफ 30 मार्च तक देश व्यापी आंदोलन शुरू किया है। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी से आवश्यक वस्तुओं की भी कीमतें बढ़ने से जनता परेशान है। तेल मूल्य में वृद्धि करके सरकार भारी मुनाफा कमा रही है। पूर्व मंत्री रमण भल्ला ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद सरकार ने अपना अड़ियल रवैया अपनाया हुआ है। पूर्व मंत्री योगेश साहनी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में संपत्ति कर अस्वीकार्य और अन्यायपूर्ण है। नेताओं ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ प्रदेश स्तर पर 30 मार्च तक सिलसिलेवार धरना प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। प्रदर्शन में पूर्व मंत्री मूलाराम, मनमोहन सिंह, कपिल, कांता भान, ठाकुर भलवान सिंह, रजनीश शर्मा आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें