फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच जम्मू: मकान बेचने के नाम पर धोखाधड़ी पर चार के खिलाफ चार्जशीट पेश

Sat, 01 Jan 2022 10:38 AM IST
करिश्मा चिब अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

 एक लाख रुपये लिया था एडवांस, घर में नहीं मिला था प्रवेश। इसके बाद घर में प्रवेश करने की बात हुई, मगर राशि देने के बाद प्रवेश नहीं मिला। धोखाधड़ी सामने आने पर शिकायत दर्ज करवाई गई। 
 
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच जम्मू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्राइम ब्रांच जम्मू की ओर से घर को अवैध रूप से बेचने मामले में चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की गई है। पहले शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये एडवांस लिया था। इसके बाद घर में प्रवेश करने की बात हुई, मगर राशि देने के बाद प्रवेश नहीं मिला। धोखाधड़ी सामने आने पर शिकायत दर्ज करवाई गई। आरोपी सोमा देवी निवासी हाउस नंबर 316, सैनी विहार मट्टू कालोनी दिली, मोहन लाल और दीपक कुमार निवासी हाउस नंबर 1717 सेक्टर चार नानक नगर के खिलाफ मकान बेचने के नाम पर धोखाधड़ी सामने आई।

विज्ञापन


सभी पर अंडर सेक्शन 420, 120-बी आरपीसी के तहत क्राइम ब्रांच जम्मू ने मामला दर्ज किया। जांच में सामने आया कि आवासीय घर मट्टू कालोनी साई विहार तहसील जम्मू में बेचा गया। इस बारे में लिखित शिकायत लाल चंद निवासी हाउस नंबर 171 नानक नगर ने दर्ज करवाई थी। आरोप लगाया कि सोमा देवी ने 2.5 मरला जमीन बेचनी की बात कही। इसमें उसका घर बना हुआ है। इस पर एक लाख रुपये एडवांस अदा किया गया।  

यह भी पढ़ें- Mata Vaishno Devi: पहले भी दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं दर्शन के लिए आने वाले भक्त
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में आवेदक को पता चला कि बेचने के समझौते में प्रवेश करने से पहले आरोपी ने उक्त संपत्ति को पहले ही त्रिकुटा नगर जम्मू के विजय गुप्ता को बेच दिया था। आवेदक ने आरोपी सोमा देवी से संपर्क किया और उससे पैसे वापस करने या संपत्ति का कब्जा देने के लिए कहा, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। धोखा होने पर शिकायत दर्ज करवाई। मामले की जांच के दौरान अपराध शाखा जम्मू (आईओ) ने सभी दस्तावेज, गवाहों के बयान दर्ज किए। अब कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें