फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागर के घर हमला करने के मामले में 15 गिरफ्तार, 10 पिस्तौल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के प्रमुख कारोबारी नागर सिंह नागो के घर हमला करने के मामले में पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे 10 पिस्तौल, मैगजीन और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। हमले में इस्तेमाल की गई कार और कुछ अन्य वाहनों को भी जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

चार हमलावर हैदराबाद से गिरफ्तार किए गए हैं। ये आरोपी पहले शिमला, फिर कुल्लू-मनाली और इसके बाद हैदराबाद में छिपकर रह रहे थे। हमले में जेल में बंद अमनदीप हत्याकांड के आरोपी रायल सिंह का नाम भी सामने आया है, जो मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने अभी यह नहीं बताया कि इस हमले के पीछे क्या कारण था।
गौर हो कि तीन अप्रैल को कार सवार कुछ अज्ञात लोगों ने नागर सिंह के घर पर फायरिंग की और फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। एसएसपी चंदन कोहली ने बताया कि पुलिस ने 15 आरोपियों को पकड़ा है, जो इस वारदात से जुड़े हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी जांच की जा रही है कि ये लोग हथियार कहां से लेकर आए हैं।
विज्ञापन

----------
इन आरोपियों को किया गया काबू
आरोपियों में रायल सिंह, सुप्रीत सिंह, युद्धवीर सिंह, बाबर खान, प्रीतम सिंह, अजय सिंह, जसवीर सिंह, कुलदीप कुमार, गुरप्रीत सिंह, सुरिंदर सिंह, दीपक शर्मा, अमनदीप सिंह, ऋषभ भट्ट, राकेश चौधरी और विजय कुमार शामिल हैं। सुप्रीत सिंह, युद्धवीर सिंह, बाबर खान और प्रीतम सिंह को पुलिस हैदराबाद से पकड़ कर लाई है। बता दें कि अमर उजाला ने पहले ही इस बात का खुलासा कर दिया था कि आरोपी हैदराबाद में छिपे हैं और इनको पकड़ने के लिए पुलिस की टीम रवाना हो चुकी है।
---------
नागो के घर बोतलें फेंकने
वाले अभी गिरफ्त से बाहर
एसएसपी कोहली ने बताया कि नागर सिंह के घर पर बोतलें फेंकने वालों की पहचान कर ली गई है, लेकिन अभी ये लोग पकड़े नहीं गए हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि ये लोग गिरफ्तार किए गोलीकांड के आरोपियों में शामिल नहीं हैं। पुलिस ने कुछ लोगों को इस मामले में पकड़ा जरूर है, लेकिन अभी मुख्य आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं।
-----------
जमानत न होने की वजह से
नागो पर करवाया था हमला
जेल में बंद अमनदीप हत्याकांड का आरोपी रायल सिंह मुख्य आरोपी
जम्मू। नागो के घर पर हमला कराने के पीछे की वजह जेल में बंद अमनदीप हत्याकांड के आरोपी रायल सिंह का नाम मुख्य रूप से सामने आ रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार रायल सिंह को यह लगता है कि नागो अमनदीप हत्याकांड में उसकी जमानत नहीं होने दे रहा, इसलिए रायल सिंह ने नागो को रास्ते से हटाने के लिए प्लान बनाया। उक्त गिरफ्तार किए आरोपी जेल में रायल सिंह से मिलने जाते थे और इनको कोट भलवाल जेल के सुपरिंटेंडेंट का ड्राइवर मिलवाता था। जेल में ही रायल सिंह ने इन लोगों के साथ प्लानिंग की।
पुलिस ने जांच में सामने आया है कि जेल में बंद रायल सिंह भी साजिश में शामिल है, जिसके कहने पर गिरफ्तार किए गए आरोपी काम करते थे। बता दें कि रायल सिंह और नागर सिंह नागो के बेटे ने अमनदीप की हत्या कर दी थी। अमनदीप पूर्व एमएलसी शांति देवी का बेटा था। इस हत्याकांड के बाद रायल सिंह और नागो का बेटा मुख्य आरोपी थे। नागो के बेटे की जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। हत्याकांड में पूर्व एसएसपी मनोहर सिंह, नागर सिंह, नागर के दो भाइयों के नाम भी सामने आए थे। ये लोग भी जेल में छह साल तक बंद रहे, लेकिन बाद में इनको कोर्ट ने रिहा कर दिया। अब रायल सिंह अकेला इस हत्याकांड के मामले में जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें