अखनूर में पकड़े गए चोर वाहन पुलिस गिरफ्त में।
- फोटो : AKHNOOR
अखनूर। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के दो मामले में दो चोरों को गिरफ्तार करके चोरी का मामला सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार थाने में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एसएचओ इंस्पेक्टर रवि परिहार और एसडीपीओ वरुण जंडियाल की देखरेख में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। इस दौरान विभिन्न संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ की गई। इसमें दो संदिग्धों बानू पार्टन सिंह निवासी गांव भंडाल कलां तहसील अखनूर और राहुल कुमार निवासी जियो पोता मोहल्ला अखनूर ने पूछताछ के बाद अपराध स्वीकार किया और उनके अन्य मामलों में भी भागीदारी। उनके खुलासे पर, मोटरसाइकिल जेके ओ 2 -7426 सहित दो मोटरसाइकिलें बरामद कीं। पुलिस ने लोगाें से अपील की कि वे क्षेत्र में घूम रहे संदिग्ध पर नजर रखें और तदनुसार पुलिस को सूचित करें।