अखनूर में डीडीसी सदस्य सुरेश शर्मा लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए।
- फोटो : AKHNOOR
अखनूर। विधानसभा के मैरा मेंदरिया-चौकी चौरा के डीडीसी सदस्य सुरेश शर्मा ने चौकी चौरा में दौरा कर जनसभाओं को संबोधित करके जनता दरबार लगाए। इसमें उनके साथ अखनूर और चौकी चौरा का प्रशासन साथ रहा।
क्षेत्र के लोगों ने बिजली, पानी, सड़क, कृषि आदि समस्याएं रखीं। सुरेश शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में दिन रात एक करके लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा। सरकारें आती-जाती रही हैं, जो काम वर्तमान सरकार ने हर क्षेत्र में कराया है वह उल्लेखनीय है। मेरा भी राजनीति में आने का मकसद सिर्फ लोगों की सेवा करना है। इस मौके पर उनके साथ भाजपा नेता भारत भूषण, पार्षद करण सिंह, सरपंच रवि कुमार, हरबंस लाल, मदनलाल, चुन्नीलाल नायब सरपंच और चारों पंचायतों के पंच युवा मोर्चा के प्रधान राकेश कुमार आईटी सेल के कौशल व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।