फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : जोन जम्मू बना चैंपियन, जोन सतवारी को 9 विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जोन जम्मू ने जोन सतवारी को 9 विकेट से हराकर अंडर-14 अंतर जोनल जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता की ट्राफी अपने नाम की। क्रिकेट प्रतियोगिता मंगलवार को गवर्नमेंट हाई स्कूल जम्मू कैंट में संपन्न हुई। मैच में जोन सतवारी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और दो विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए। रक्षित ने नाबाद 47 रनों की पारी खेली, जबकि मनन ने 12 रन बनाए। जोन जम्मू के लिए अदयान ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

जीत के लिए 108 रनों का पीछा करने उतरी जोन जम्मू ने अदयान के नाबाद 48 और चैतन्य के नाबाद 28 रनों की बदौलत 12.4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाकर मैच जीत लिया। अदयान को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, सीरीज में 11 विकेट लेने वाले जोन सतवारी के सुरजीत सिंह को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। जेडईपीओ सतवारी ने विजेता और उपविजेता टीमों के बीच पुरस्कार वितरित किए और अगले स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिता का आयोजन निदेशक युवा सेवा एवं खेल जेके यूटी सुभाष चंदर छिब्बर के संरक्षण, संयुक्त निदेशक युवा सेवा एवं खेल जम्मू वेद प्रकाश के मार्गदर्शन और डीवाईएसएसओ जम्मू सुनील कुमार की ओर से राम मूर्ति की समग्र देखरेख में किया गया। इस दौरान जसदेव सिंह, रविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, संदीपन शर्मा, सत पॉल सिंह, जगतार सिंह, सुरेश सिंह, मुकेश शर्मा, पायल चौधरी, सतिका शर्मा और दिनेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें